देहरादून में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बड़ा फेरबदल, एसएसपी अजय सिंह ने अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

देहरादून। जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए एसएसपी अजय सिंह ने छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर नियुक्त किया गया है। वे प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीएसी की देखरेख करेंगे। साथ ही अगले आदेश तक विकासनगर सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हीं के पास रहेगा।
  • रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला बनाया गया है। उनके अधीन कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीएम हेल्पलाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन जैसी जिम्मेदारियां रहेंगी।
  • स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर की जिम्मेदारी दी गई है। वे कोतवाली नगर, थाना वसंत विहार और पुलिस लाइन से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।
  • नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नियुक्त किया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला और थाना रानीपोखरी शामिल होंगे।
  • जगदीश चंद्र पंत को यातायात का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। वे यातायात, प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना और सीसीओआर/डीसीओआर से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। साथ ही मसूरी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।

इस फेरबदल के साथ जिले की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments