IAS-PCS अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल, अहम विभागों में नई तैनातियां

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव किया है। 3 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार कुल 11 अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जिनमें 4 IAS, 2 PCS और 5 सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी को राज्य सरकार की न्याय संगत और परिणामोन्मुख प्रशासन व्यवस्था की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
यह फेरबदल स्पष्ट संकेत देता है कि राज्य सरकार नीतिगत तेजी और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर गंभीर है।
इन तबादलों के पीछे साफ संकेत है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार अब परिणामों पर केंद्रित प्रशासनिक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाना चाहती है। आगामी पंचायती और नगरीय चुनावों से पहले इस तरह के बदलावों को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

यहां देखें तबादला आदेश

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments