देहरादून पुलिस महकमे में ‘सर्जरी’: SSP ने जारी की तबादला सूची, कई थानों के प्रभारी बदले

​देहरादून। ​राजधानी देहरादून की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। हालिया घटनाक्रमों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए जनपद के कई निरीक्षकों और उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया गया है।

​सूत्रों के अनुसार, विकासनगर कोतवाली में हुए हालिया खनन विवाद और हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस विभाग अपनी छवि सुधारने और फील्ड यूनिट्स को नए सिरे से संगठित करने में जुटा है। एसएसपी देहरादून द्वारा जारी इस स्थानांतरण सूची को इसी ‘क्लीन-अप’ मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है।

​स्थानांतरण आदेशों के जरिए अनुभवी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे या प्रशासनिक कारणों से चर्चा में रहे निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

​​पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों का कहना है कि इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और जनता के बीच पुलिस की साख को मजबूत करना है। विशेष रूप से खनन और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नई टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले और माफिया गठजोड़ में लिप्त कर्मियों पर भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

यँहा देखें स्थानांतरण आदेश

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments