पहलगाम में आतंकी हमले की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने की निंदा

देहरादून ( आरएनएस ) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने पुलवामा में हुए आंतकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। वक्ताओं ने हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मांग की है कि सरकार आतंकवाद रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। बैठक की अध्यक्षता कमरूद्दीन ने की। संचालन जिलासचिव शिवप्रसाद देवली ने किया। इस दौरान केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजेन्द्र नेगी, राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, सचिव देहरादून अनंत आकाश, सचिव मंडल सदस्य लेखराज, माला गुरूंग, भगवंत पयाल, किशन गुनियाल, एनएस पंवार, रविन्द्र नौडियाल, अर्जुन रावत, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यरतापूर्ण हमला करार दिया
 महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने पहलगाम आतंकी हमले को आतंकियों की कायरतापूर्ण हरकत करार दिया है। उन्होंने हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट कीं। वहीं, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ आहूजा ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार करने और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की मांग की।
पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की
कश्मीरी सभा की कार्यकारिणी ने बैठक कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। अध्यक्ष सुरेश कुमार धर ने कहा कि यह हमला बेहद दुखद और भयावह है, जिसमें 27 निर्दोष पर्यटकों की जान गई है और कई पर्यटक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कहा कि पहलगाम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जम्मू कश्मीर के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इस हमले ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर करके रख दिया है

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments