मॉल में दिनदहाड़े हत्या का मास्टरमाइंड उजागर, शिष्य ने निभाई सुपारी की डील

देहरादून। 13 फरवरी को देहरादून में हुए सनसनीखेज सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शूटआउट में शामिल हमलावरों की शिनाख्त कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स तथा दून पुलिस की संयुक्त टीमें अलग-अलग राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश और संपत्ति विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि मृतक विक्रम शर्मा के शिष्य अखिलेश सिंह ने कथित तौर पर सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया।

घटना 13 फरवरी की सुबह करीब 10:15 बजे की है, जब देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा को गोलियों से भून दिया गया। जानकारी के अनुसार, दो हमलावर बाइक से पहुंचे और मॉल के अंदर पैदल दाखिल हुए। जिम से बाहर निकलते समय सीढ़ियों पर उन्होंने विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने के बाद उन्हें संभलने का अवसर तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर पैदल बाहर निकले और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे और पुलिस की कार्यशैली पर भी विपक्ष ने निशाना साधा। इसी क्रम में तत्कालीन एसएसपी अजय सिंह का तबादला कर दिया गया और प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments