देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम में शनिवार को मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने स्वच्छत सर्वेक्षण के तहत वॉर रूम का उद्घाटन किया। यहां तैनात टीम सफाई कार्य की मॉनीटरिंग करेगी। डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य कर रही अनुबंधित कंपनियों को लोगों की ओर से दर्ज शिकायत का निस्तारण एक घंटे के भीतर करना होगा। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि दून को बेहतर रैंक दिलाने में समस्त जनप्रतिनिधियों, शहरवासियों का सहयोग बहुत जरूरी है। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि शहर को जोन में बांटकर मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्धारित रूटों पर सफाई वाहन संचालित करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुपरवाइजर ऐसे स्थानों की जानकारी देंगे, जहां कूड़ा डंप रहता है। ताकि इसे उठवाकर डंपिंग साइट पहुंचाया जा सके। अधिकारी ने बताया कि ऐसे घर जहां से सूखा और गीला कूड़ा पृथक कर सफाई वाहनों को दिया जा रहा है,उनके बाहर निगम स्वच्छता बैज लगाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाए गए गणमान्य लोगों से भी दून को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा पार्षदों, जनप्रतिनिधियों से राय ली जाएगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, समस्त मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम ने दून शहर का नाम देश के टॉप दस शहरों की सूची में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। सफाई कार्य की मॉनीटरिंग और शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए वॉर रूम बनाया गया है। शहर को जोन में बांटकर मुख्य सफाई निरीक्षकों, सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। – नमामी बंसल, नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून
दून शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिक्ता है। शहवासियों से यही अपील है कि नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, अनुबंधित कंपनियों को सहयोग करें। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दें। ताकि धरातल पर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें। दून शहर का नाम देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल हो सके। – सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून
मेयर और नगर आयुक्त ने किया स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत वॉर रूम का उद्घाटन
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments