किसी भी निर्माण से पहले स्वीकृति अनिवार्य –उपाध्यक्ष एमडीडीए
ऋषिकेश। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को निर्मल बाग, गली नंबर 9, ब्लॉक–बी क्षेत्र में खड़े किए जा रहे बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह निर्माण बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के किया जा रहा था।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण से अनुमति लिए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य अवैध है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी तरह के नक्शे या भवन निर्माण से पहले एमडीडीए से विधिवत स्वीकृति अवश्य लें।


कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी व सतीश कुमार के साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही।
मौके पर प्राधिकरण अधिकारियों ने भवन सील करने की औपचारिकता पूरी की और संबंधित पक्ष को आगे निर्माण न करने की कड़ी चेतावनी दी।


Recent Comments