राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बैठक: आपदा राहत एवं समसामयिक मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

देहरादून। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति और पुनर्वास की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ-साथ राज्य के विकास, जनकल्याण योजनाओं और अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। राज्यपाल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत कार्य संचालित करने और प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments