कबड्डी में एमआईईटी की टीम ने किया ट्रॉफी पर कब्जाविद्या यूनिवर्सिटी में हुआ जोनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता ‘प्रतिस्पर्द्धा  का आयोजन

मेरठ,12 अपै्रल (आरएनएस)। विद्या यूनिवर्सिटी में शनिवार को दो दिवसीय जोनल स्तर के स्पोर्ट्स प्रतियोगिता ‘प्रतिस्पर्धाÓ का धूमधाम से समापन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूल-कॉलेज की कब्बडी की 17 टीम मैदान में उतरीं। वहीं योग के 12 समूहों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य विभिन्न स्कूल और कॉलेज के उत्साही युवा खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करना रहा।
विद्या यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय जोनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता ‘प्रतिस्पर्धाÓ का उद्घाटन विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ.अश्विनी वशिष्ठ, विद्या स्कूल ऑॅफ बिजनेस की निदेशिका डॉ.वसुधा शर्मा, निदेशक फारमेसी डॉ. निशांत वर्मा एवं विद्या ग्लोगल स्कूल के प्रिंसिपल विनीत सूद ने फीटा काटकर किया। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विद्या गान हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पौध भेंट किया गया। इस मौके पर वीजीएस प्रिंसिपल विनीत सूद ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना का प्रदर्शन करने की अपील की तो डॉ.वसुधा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनान के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रतिस्पर्धा में कब्बडी की कुल 17 टीम ने प्रतिभाग किया। योग प्रतिस्पर्धा में जिले की कुल 12 ग्रुप में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्ग में योग के शानदार करतब दिखाए। पूरे प्रतिस्पर्धा में 15 से अधिक विद्यालयों और 10 से अधिक कॉलेज की टीम ने हिस्सा लिया। योग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दीपांशु कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर देव और तीसरे स्थान पर निखिल कुमार रहे। कब्बडी पुरुष वर्ग के विजेता टीम को 5100 रुपये नकद, द्वितीय विजेता को 2100 रुपये, महिला वर्ग में विजेता को 2100 रुपये और द्वितीय विजेता को 1100 रुपये प्रदान किए गए। इसी प्रकार योग प्रतियोगिता में प्रथम नकद पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन समापन समारोह में ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्या यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री प्रदीप कुमार जैन, प्रो चांसलर माननीय श्री विशाल जैन, कुलपति माननीय प्रोफेसर डॉ.हिरेन दोशी, रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे, निदेशक प्लेसमेंट सेल डॉ. नेहा दोशी, राहुल पाठक ने प्रतियोगिता के आयोजकों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। योग प्रतिस्पर्धा के प्रतिभागियों का निर्णय करने के लिए निर्णायक मंडल में योगाचार्य आशीष शर्मा, योगाचार्य गौरव शर्मा, निखिल कुमार, हिम्स के योगाचार्य आशीष शर्मा और चौधरी चरण यूनिवर्सिटी की प्रियांशी मौजूद रहे। प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता निदेशक डॉ.अनीता कोटपाल एवं डॉ.वसुधा शर्मा, आयोजक सचिव गंधर्व रस्तोगी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें अनुज कुमार, मुकुल कुमार और सुधीर का योगदान रहा। छात्रों में प्रतिस्पर्धा का संयोजन संयम, कार्तिक और आदित्य ने किया। समापन समारोह में डॉ.वसुधा शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।
उद्घाटन सत्र का संचालन वीसैक के बीबीए के गौरांग शर्मा एवं अनुष्का भाटिया के साथ बीटेक की छात्रा कनक भारद्वाज एवं बीजेएमसी की इशिका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्पोट्स टीम में एवं विद्या स्टूडेंट एम्बेस्डर कॉउंसिल की कोर टीम के सदस्य आकाश, भावना, विवेक के साथ डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट कार्तिकेय, कार्तिक, आर्यन, स्वाति, हीरा और सदस्यों में हर्ष, अंशुल, सानवी, अदिति, हिमांशू, उमंग, मिताली, पुल्कित, यश, अवनीश, कशिश, दक्ष, धर्मवीर, मयंक, देवांश, दीया, मानसी, हर्ष आदि का योगदान रहा। इसे सफल बनाने में सभी का योगदान रहा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments