सिर्फ एक क्लिक में गंवाए लाखों! STF ने ऐसे बचाए ₹25.40 लाख – जानें पूरा साइबर फ्रॉड खेल

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) साइबर ठगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ताजा मामले में STF की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित को बड़ी राहत दी है और ₹25.40 लाख की ठगी गई रकम वापस दिलाई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित को “इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग” के नाम पर झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उससे लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। मामले की शिकायत मिलते ही STF ने बिना देरी के कार्रवाई शुरू की और तकनीकी जांच के माध्यम से रकम रिकवर कर पीड़ित को लौटा दी।

STF अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और प्रतिदिन प्राप्त हो रही शिकायतों पर तेजी से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF उत्तराखंड ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, बैंक डिटेल, सीवीवी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। साथ ही, किसी भी प्रकार के लालच—जैसे पैसा दोगुना करने, फर्जी वेबसाइट या टिकट बुकिंग ऑफर—में न फंसें।

यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

कार्रवाई में शामिल टीम: निरीक्षक शरद चौधरी, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र मठपाल, कांस्टेबल मौ. उस्मान

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments