बारिश के बीच नदी किनारे पहुंचे मंत्री खजानदास, संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा

देहरादून। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राजपुर रोड विधायक एवं कैबिनेट मंत्री खजानदास ने नदी और नालों के किनारे बसे संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर हालात का निरीक्षण किया। उन्होंने मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड समेत विभिन्न इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नागरिकों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल प्रशासन और आपातकालीन परिचालन केंद्रों से संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

खजानदास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून अवधि में सभी संबंधित विभाग अलर्ट मोड में रहें और किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तैयारी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान मंत्री ने नदी तटों पर बनाए गए सुरक्षा पुस्तों की स्थिति, वर्षा से हुए नुकसान और संभावित जोखिम वाले स्थानों की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे हर समय उपलब्ध हैं।

निरीक्षण के दौरान गढ़वाल मंडल के निदेशक विशाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजपा महामंत्री अंकुर जैन सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments