मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिए निर्देश, कांवड़ यात्रा से पहले पूरे हों PWD के सभी कार्य, गड्ढामुक्त होंगी हरिद्वार की सड़कें

हरिद्वार।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कांवड़ यात्रा और वर्षाकाल में संभावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत PWD के सभी लंबित निर्माण कार्य कांवड़ यात्रा से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं।

मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सरल, सुगम और सफल बनाना है। हर साल लगभग 4 से 5 करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में आते हैं। ऐसे में अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके लिए उन्होंने निम्न निर्देश दिए:

  • सड़क और नाली: सभी सड़कों की स्थिति सुधारना, नालियों की मरम्मत और साफ-सफाई में तेजी लाना।
  • पंतदीप पार्किंग मार्ग: हर की पैड़ी स्थित पंतदीप पार्किंग को जोड़ने वाली सड़क पर नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।
  • एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे को हरिद्वार से जोड़ने वाले सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार एक्सप्रेस वे (SPUR) पर चल रहे कार्यों को जल्द पूर्ण करने के लिए NHAI को निर्देशित किया गया।
  • पार्किंग व्यवस्था: कांवड़ यात्रियों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा।मंत्री बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “गड्ढामुक्त उत्तराखंड” विजन का जिक्र करते हुए कहा कि हरिद्वार क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य समय पर पूरा किया जाए। वर्षाकाल में जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या न आए, इसके लिए अभी से तैयारी पूरी कर ली जाए।

मंत्री बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “गड्ढामुक्त उत्तराखंड” विजन का जिक्र करते हुए कहा कि हरिद्वार क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य समय पर पूरा किया जाए। वर्षाकाल में जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या न आए, इसके लिए अभी से तैयारी पूरी कर ली जाए।

बैठक में अपर सचिव PWD महावीर सिंह चौहान, HOD आरसी शर्मा, मुख्य अभियंता दयानंद तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री प्रदीप बत्रा की बैठक, कांवड़ से पहले हरिद्वार में PWD कार्य पूरे करने के निर्देश, 4-5 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारी

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments