पौड़ी । पुलिस ने एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करने के साथ ही अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 09.10.2025 को कोतवाली पौड़ी पर राजस्व क्षेत्र निवासी संजय सिंह द्वारा सूचना दी गई कि उनकी भतीजी (नाबालिग) घर से कॉलेज के लिए गई थी, जो अभी तक घर नहीं पहुंची है। इस संबंध में कोतवाली पौड़ी में मु0अ0स0- शून्य/2025, धारा 137(2) बी.एन.एस.-2023 बनाम अज्ञात के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को अभियुक्त गौरव कुमार निवासी चिन्डालू, पौड़ी के साथ बरामद किया। नाबालिग अपहृता के बयानों के आधार पर, मुकदमे में धारा 64 बी.एन.एस. एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। जिसके पश्चात अभियुक्त गौरव कुमार को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गौरव कुमार (उम्र 22 वर्ष) पुत्र गयालू दास, निवासी ग्राम चिन्डालू पौडी गढवाल है।
इस सफलता में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें महिला उप निरीक्षक लक्ष्मी सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक वेद प्रकाश, हे0का0 236 दिनेश नेगी और का0 216 अनिल बिजल्वाण शामिल थे।

Recent Comments