काशीपुर(आरएनएस)। सर्दियों में ट्यूबवेल या हैंडपंप से सुबह गुनगुना पानी आना आम बात है। इसके विपरीत यदि कहीं खौलता पानी आने लगे तो कौतुहल का विषय है। गांव नारायणपुर के एक घर में लगे सबमर्सिबल से खौलता पानी आने लगा है। इसे देखकर ग्रामीण हैरान हैं। पानी इतना गर्म है कि हाथ जल रहा है। सूचना आसपास फैली तो तमाम भीड़ और मीडिया एकत्र हो गई। बता दें कि गांव नारायणपुर निवासी बेगराम सिंह पुत्र छोटे सिंह ने करीब 2 वर्ष पूर्व अपने मकान में सबमर्सिबल लगवाया था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे रोज की तरह ग्रहणी रानी ने जब सबमर्सिबल चलाया तो अचानक खौलता पानी निकलने लगा। रानी देवी ने पानी की बाल्टी में जैसे ही हाथ डाला तो उसका हाथ जल गया, जिसे देख परिजन दंग रह गए। मकान मालिक बैकग्राउंड सिंह ने बताया कि यह पहली बार है जब सबमर्सिबल से गर्म खौलता हुआ पानी निकल रहा है, इससे पहले इस तरह का कोई भी मामला नहीं हुआ है।

Recent Comments