विधायक अधिकारी ने किया शिलिंग-जनकांडे लड़ी सीसी मार्ग का उद्घाटन

चम्पावत(आरएनएस)।   विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मध्यगंगोल में शिलिंग-जनकांडे लड़ी सीसी मार्ग का  उद्घाटन  किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सोमवार को जीआईसी मध्यगंगोल में विधायक ने 51 लाख रुपये से बने एक किमी लंबे सीसी मार्ग का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए विधायक ने दो किमी सड़क का निर्माण किया था। अब उन्होंने जिला योजना से एक किमी सड़क में सीसी करवा दिया है। विधायक ने कहा कि शीघ्र मल्ली लड़ी सड़क को तल्ली लड़ी सड़क से भी जोड़ा जाएगा। नगेन्द्र जोशी के संचालन में विद्यालय परिवार ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन विधायक को दिया। यहां अशोक माहरा, दीपक सिंह देऊ, भूपाल सिंह माहरा, सुंदर सिंह देऊ, अमर सिंह देऊ, मदन लाल, विनोद माहरा, नारायण सिंह माहरा, भुवन गहतोड़ी, श्याम बोहरा, गोपाल माहरा, प्रकाश माहरा, महेंद्र सिंह माहरा आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments