विधायक बेहड़ ने 22 लाख के  तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया  

रुद्रपुर(आरएनएस)।   विधायक तिलकराज बेहड़ ने बुधवार को 22 लाख की लागत से निर्मित तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। बुधवार को विधायक बेहड़ ने 3 लाख की विधायक निधि से ग्राम महाराजपुर श्याम कॉलोनी मंदिर में हुए सौंदर्यीकरण, पनचक्की फार्म में जिला योजना के 8.84 लाख से निर्मित सड़क और 10.33 लाख से निर्मित नालंदा स्कूल मार्ग का उद्घाटन किया। इस दौरान नालंदा स्कूल के प्रबंधक डॉ. बृज किशोर, डॉ. राहुल किशोर, डॉ. मृदुला किशोर समेत स्थानीय नागरिकों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। बेहड़ ने कहा कि वह विकास कार्यों के साथ उनकी बेहतर गुणवत्ता रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। वह क्षेत्र की सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ, नजाकत खान, सुनीता कश्यप, कर्मजीत सिंह, देवन्द्र विर्क, संजय मंडल आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments