विधायक तिलकराज बेहड़ ने स्मार्ट मीटर तोड़े, विद्युत विभाग की टीम से नोंक झोंक

रुद्रपुर(आरएनएस)।   विधायक तिलकराज बेहड़ ने शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगाने गयी विद्युत विभाग की टीम का जमकर विरोध किया। विधायक ने विद्युत विभाग से छीन कर स्मार्ट मीटर सड़क पर तोड़ दिए। इस दौरान उनकी विद्युत विभाग की टीम से जमकर नोंक झोंक हुई। सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गयी थी। गांव वालों ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ को फोन के दिया। सूचना मिलते ही विधायक तिलकराज बेहड़ कांग्रेसियो के साथ शंकर फार्म पहुंच गए। विधायक ने विद्युत विभाग की कार्यवाही का विरोध करते हुए दर्जन भर स्मार्ट छीन कर सड़क पर फेंक कर तोड़ दिए। इस दौरान विधायक ने विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। विधायक का रौद्र रूप देख कर विद्युत कर्मी स्मार्ट मीटर की कार्यवाही को स्थगित कर मौके से निकल गए। विधायक ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी मर्जी से स्मार्ट मीटर लगाना चाहता है वह उसका विरोध नही करंगे। लेकिन जो लोग स्मार्ट मीटर नही लगाना चाहते वहाँ किसी भी कीमत पर नही लगने दिया जाएगा। इसके लिए वह जेल जाने को तैयार है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments