विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया सेवा सप्ताह शिविर का शुभारम्भ, फ्री में हुई 246 पैथोलॉजी जांचें 

देहरादून। सेवा सप्ताह के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर में 13 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ आज विधायक रायपुर श्री उमेश शर्मा काऊ ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निधि रावत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इन्दू पाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मन्जू रावत, फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक उमेश सिसवाल उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए आमजन से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

शिविर के पहले दिन विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 491 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गई। इनमें स्त्री रोग विभाग में 119, फिजिशियन द्वारा 84, जनरल सर्जन द्वारा 64, अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा 55 और नेत्र विशेषज्ञ द्वारा 41 मरीजों का उपचार किया गया। बाल रोग विभाग में 38 बच्चों, दंत चिकित्सा में 27 और ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा 21 लाभार्थियों का परीक्षण हुआ।

स्वास्थ्य जांच और कल्याणकारी सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया। NCD स्क्रीनिंग में 43 और TB स्क्रीनिंग में 151 लोगों की जांच की गई। शिविर की लैब में हीमोग्लोबिन, LFT, KFT, लिपिड प्रोफाइल और RBS सहित कुल 246 पैथोलॉजी जांचें हुईं। तकनीकी जांच में 44 एक्स-रे और 40 अल्ट्रासाउंड किए गए। मौके पर 15 ABHA ID और 17 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही 45 लाभार्थियों को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी काउंसलिंग दी गई।

यह विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। क्षेत्र के सभी नागरिक इसमें आकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments