नशे के लिए मोबाइल छीना, 24 घंटे में रायवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार वाशिंग सेंटर से मोबाइल छीनकर भागा,कबाड़ बीनने वाला निकला आरोपी

देहरादून। कोतवाली रायवाला पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मोबाइल स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया ओप्पो A-5G मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

कोतवाली रायवाला में 6 जुलाई को वादी सुरेन्द्र ओझा निवासी पशुलोक विस्थापित ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को शर्मा कार वाशिंग सेंटर मुर्गीफार्म प्रतीतनगर में कार धुलवाने के दौरान उनका जानने वाला गुरप्रीत पुत्र कुलवंत निवासी धोबी घाट हरिद्वार मिला। नशे का आदी गुरप्रीत बातों में उलझाकर उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला में मु0अ0सं0 119/2026 धारा 302(2) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रायवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर 7 जुलाई को पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत को देशी ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस समय वह छीना गया मोबाइल बेचने आया था।

पूछताछ में गुरप्रीत ने बताया कि वह नशे का आदी है और कबाड़ बीनकर जीवन यापन करता है। वर्तमान में वह धोबीघाट हरिद्वार में पुल के नीचे रहता है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त: गुरप्रीत पुत्र कुलवंत, निवासी धोबी घाट कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष, पुलिस टीम: उ0नि0 योगेश चन्द खुमरियाल, हे0का0 चन्द्रपाल, का0 धर्मालाल

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments