देहरादून, 15 अगस्त।उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा क्षेत्र पंचायत के प्रमुख एवं उप प्रमुखों के सामान्य निर्वाचन-2025 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता आज शाम 6 बजे से समाप्त हो गई है। यह आदेश राज्य के सभी जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में लागू होगा।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पंचायत चुनाव प्रक्रिया 15 अगस्त को संपन्न हो गई है, जिसके चलते आचार संहिता की सभी पाबंदियां हटा दी गई हैं। अब जिले और पंचायत स्तर पर सरकारी कार्य, योजनाओं की घोषणाएं और अन्य प्रशासनिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित की जा सकेंगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के हस्ताक्षरित आदेश में सभी संबंधित विभागों, पुलिस प्रशासन, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और मीडिया को इस सूचना के व्यापक प्रसार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन तक यह जानकारी समय पर पहुंच सके।
यहां देखें राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस विज्ञप्ति


Recent Comments