ग्राफिक एरा में मूट कोर्ट प्रतियोगितातन्मय भट्ट बने बेस्ट स्पीकर

देहरादून । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कानूनी मुद्दों पर तर्क प्रस्तुत कर अपने कानूनी कौशल का प्रदर्शन किया। तन्मय भट्ट ने बेस्ट स्पीकर का खिताब अपने नाम किया।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पांचवें इंट्रा यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को न्याय कार्यप्रणाली की गहराई को समझने का अवसर और अदालती कार्यवाही का व्यावहारिक अनुभव मिला। निर्णायक मंडल में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एडवोकेट सुमित धवन और एडवोकेट योगेश सेठी शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुतीकरण और कानूनी विश्लेषण के आधार पर मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में बीए एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की शगुन नौटियाल और निधि डंगवाल ने पहला और बीए एलएलबी फस्र्ट सेमेस्टर के तन्मय भट्ट और दिव्यांश कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बेस्ट स्पीकर का खिताब तन्मय भट्ट और बेस्ट मेमोरियल का खिताब नकुल और संगिनी ने अपने नाम किया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने किया। प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ लॉ के हेड डा. विवेक गोयल के साथ डा. अनुपम ठाकुर, डा. मान्या गुप्ता, अंकित पुरोहित, स्तुति भण्डारी, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments