मोरी पुलिस ने 6.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 1500 रु0 का पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

मोरी पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन तथा नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपद में नशे एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश हेतु पुलिस अधिकारियों को नशे के अवैध कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट महोदय के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी, श्री मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये कल 11 दिसम्बर 2025 की सायं को मोरी, जे0पी0 पुल से विजयपाल उर्फ़ सीरिया नाम के एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 6.52 ग्राम स्मैक बरामद हुयी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी तथा स्मैक बरामद करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त- विजयपाल सिंह रावत उर्फ़ सीरिया(43 वर्ष) निवासी मोरी, उत्तरकाशी।
बरामद माल- 6.52 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 2 लाख)

पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन सिंह कठैत
2- कानि0 अरविन्द
3- कानि0 नितेश
4- कानि0 अनिल तोमर

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments