मां ने तीन बेटों को दिया जहर एक की मौत, दो गंभीर

जौनपुर 18 अगस्त (आरएनएस ) । जिले केें शाहगंज में मां ने अपने तीन बच्चों को चाउमिन में जहर मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर बड़े बेटे ने चाचा प्रेमचंद्र से बताया कि मां ने जहर खिला दिया है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। तब तक मां और बच्चे बेहोश हो गए। सभी को शाहगंज में लाइफ क्योर हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो बच्चों और मां की स्थिति नाजुक है। मां की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूरा मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव है। सबरहद गांव में मोनू (35) का परिवार रहता था। घर में तीन बेटे सत्या (8), शिवम (6), शिवांश 8 माह और पत्नी सविता (32) मां-पिता के साथ रहती थी। मोनू बेंगलुरु में नौकरी करता है। 9 साल पहले मोनू की शादी जलालपुर की रहने वाली सविता से हुई थी।सोमवार दोपहर सविता ने अपने तीनों बेटों को जहर खिला दिया। खुद भी जहर खा लिया। सबकी हालत बिगड़ने पर सत्या को शक हुआ। उसने बगल में रह रहे अपने चाचा प्रेमचंद्र को बुला लिया। चाउमीन खाने वाली बात बताई।चाचा भाग कर मौके पर पहुंचा तो देखा तीनों घर में जमीन पर पड़े थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस से सभी को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां मोनू के दूसरे बेटे शिवम की मौत हो गई। हादसे के समय मोनू की मां घर पर नहीं थी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments