शम्भू बॉर्डर पर आवाजाही शुरू, व्यापारियों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी

अंबाला (एजेंसिया ) : शम्भू बॉर्डर खुलने से हरियाणा-पंजाब के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। अंबाला के लोगों ने भी राहत महसूस की है। अंबाला के व्यापारियों ने खुशी में लड्डू बांटे और शम्भू बार्डर खुलने का जशन मनाया। अंबाला में व्यापारियों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाये। व्यापारियों ने कहा 13 महीनों से उनके त्यौहार फीके रहे हैं, उन्हें मंदी की मार झेलनी पड़ी थी। आज वे बहुत खुश हैं, उन्हें उम्मीद है उनका व्यापार पटरी पर लौटेगा और उनकी मंदी के दिन खत्म होंगे। 

व्यापारियों ने कहा हरियाणा और पंजाब दोनों ने बहुत ही बेहतरीन कदम उठाया है। इससे सभी को राहत मिलेगी। बता दें कि पंजाब पुलिस ने बुधवार रात को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बेरिकेट्स हटाना शुरू कर दिए थे। आज बॉर्डर पर व्हीकल्स का आना-जाना शुरू हो गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments