सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने ली देहरादून जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक।

केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश।

शिक्षा के विकास के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों को सराहा

  देहरादून, 03 मार्च 2025 (सू.वि.)  देहरादून में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सोमवार को राजपुर रोड़ स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनहित की विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से गुणवत्तापूर्ण कार्य की अपेक्षा की।

इस बैठक के दौरान सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत आई अधिकांश शिकायतों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

सांसद ने कुपोषित बच्चों की पहचान और उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि मनरेगा कार्यों की शेष देनदारियों का भुगतान जल्द किया जाएगा। उन्होंने विभागों को आदेश दिया कि जो भी विकास योजनाएं बनाई जाएं, उनकी जानकारी जन प्रतिनिधियों को तुरंत दी जाए।

सांसद ने जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और कहा कि सर्व शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

बैठक में उपस्थित विधायकों एवं समिति के सदस्यों ने विभिन्न विकास योजनाओं में आ रही समस्याओं पर चर्चा की और उनका त्वरित निराकरण करने का संकल्प लिया।

बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिती रही।

इस बैठक ने विकास के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे प्रदेश के निवासियों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मिल सकेंगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments