मुंबई ,30 अगस्त। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने रिलायंस की पूर्ण स्वामित्व वाली एक नई सहायक कंपनी ‘रिलायंस इंटेलिजेंसÓ के गठन का ऐलान किया। इस कंपनी का एकमात्र और सबसे बड़ा लक्ष्य भारत को ्रढ्ढ की दुनिया में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करना है।
्रत्ररू में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा, मुझे गर्व है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहले से ही रिलायंस के डीप-टेक बिजनेस को बदल रहा है। इस एजेंडे को और भी अधिक फोकस और गति देने के लिए, आज मुझे ‘रिलायंस इंटेलिजेंसÓ नामक एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के गठन की घोषणा करते हुए खुशी और सम्मान का अनुभव हो रहा है।
मुकेश अंबानी ने बताया कि यह नई कंपनी मुख्य रूप से चार क्षेत्रों पर फोकस करेगी:
1. ्रढ्ढ-रेडी ग्रीन डेटा सेंटर
कंपनी देश भर में ्रढ्ढ ट्रेनिंग और प्रोसेसिंग के लिए गीगावाट-स्केल के विशाल डेटा सेंटर बनाएगी। ये डेटा सेंटर पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा (त्रह्म्द्गद्गठ्ठ श्वठ्ठद्गह्म्द्द4) से चलेंगे। गुजरात के जामनगर में इन सेंटरों का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।
2. वैश्विक साझेदारी
रिलायंस इंटेलिजेंस दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों और ओपन-सोर्स कम्युनिटीज के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि भारत के लिए विश्वसनीय और सुरक्षित ्रढ्ढ सिस्टम विकसित किए जा सकें।
3. हर भारतीय के लिए ढ्ढ सेवाएं
कंपनी का लक्ष्य आम लोगों, छोटे व्यापारियों और बड़े उद्योगों तक आसान और भरोसेमंद ्रढ्ढ सेवाएं पहुंचाना होगा। इसके साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों के लिए विशेष ्रढ्ढ-आधारित समाधान तैयार किए जाएंगे।
4. देश-विदेश के टैलेंट को जोड़ना
रिलायंस इंटेलिजेंस एक ऐसा मंच तैयार करेगा, जहां दुनिया भर के बेस्ट रिसर्चर, इंजीनियर और डिजाइनर मिलकर काम कर सकें और नए विचारों को इनोवेशन में बदल सकें, जो भारत और दुनिया के काम आएं।
मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, एआई की दुनिया में भारत को ‘किंग बनाने के लिए लॉन्च की ‘रिलायंस इंटिलेंजेंस
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments