बारिश में बछड़े को जन्म देने वाली बीमार असहाय गाय का नगर निगम ने किया सफल रेस्क्यू

देहरादून। नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने एक बीमार और असहाय आवारा गाय का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। यह गाय हाल ही में बारिश के दौरान बछड़े को जन्म देने के बाद बेहद कमजोर अवस्था में पाई गई थी।

नगर निगम को न्यू विश्वनाथ एन्क्लेव, शशिधरा रोड स्थित हाउस नंबर-46, लेन नंबर-बी से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलने पर पशु चिकित्सा अनुभाग की रैपिड रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गाय एवं उसके बछड़े का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

नगर निगम की टीम ने दोनों को आवश्यक देखभाल और उपचार के लिए सुरक्षित नगर निगम के केदारपुर स्थित कान्हा हाउस में पहुंचाया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डॉ वरुण अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उक्त गाय अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बीमार निराश्रित पशु हेतु पशुपालन विभाग की 1962 एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध है और असहाय पशुओं के संबंध में सूचना मिलने पर नगर निगम की रैपिड रिस्पांस टीम के टोल फ्री नंबर अथवा 7817 939719 पर व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित कर सकते हैं।पशु चिकित्सा अनुभाग नगर निगम की समस्त टीम लगातार त्वरित कार्य कर रही है, ताकि ऐसे पशुओं को समय पर उपचार और संरक्षण मिल सके।

नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई बीमार, घायल या असहाय पशु दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम तथा 1962 को दें, जिससे समय रहते उसका रेस्क्यू और उपचार कराया जा सके।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments