उत्तराखंड की नौनी की पांचवीं वर्षगांठ: पहाड़ी संस्कृति का उत्सव

देहरादून। उत्तराखंड की नौनी डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंस्पिरेशन पीआर एंड इवेंट्स ने अपनी पांचवीं वर्षगांठ को देहरादून में बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाई। यह आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध पहाड़ी संस्कृति को उजागर करने का एक अवसर था, जहां महिलाओं ने परंपरागत पहाड़ी परिधानों में सजकर लोकसंस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग के साथ पारंपरिक पहाड़ी नृत्यों की प्रस्तुति हुई, जिसने माहौल को और जीवंत बना दिया। अतिथियों ने उड़द दाल के पकोड़े, अरसे, रोट, तिल के लड्डू और चटनी जैसे स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया, जो उत्तराखंडी भोजन की विविधता को दर्शाते थे।

‘उत्तराखंड की नौनी’ की ऑनर नलिनी गोसाईं ने अपने संघर्षों की यात्रा साझा करते हुए बताया कि यह प्लेटफॉर्म महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विभिन्न मंचों पर उभरने का अवसर दे रहा है। उन्होंने कहा, “यह प्लेटफॉर्म केवल एक डिजिटल रूप ही नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति का प्रतीक है।”

इस अवसर पर आशा नेगी, कमला रावत, राजकुमार, इंद्राणी पांधी, पवन, लक्ष्मी, संदीप बांगरी, शुभम, राजेंद्र, हर्षिता और अदम्या सहित कई सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह वर्षगांठ न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित थी, बल्कि महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बनी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments