घमंडपुर मनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्म के साथ मनाया गया मेला, उत्तराखंडी व्यंजनों का भी हुआ आयोजन

डोईवाला। जॉली ग्रांट सेक्टर के समीपवर्ती आंगनबाड़ी केंद्र घमंडपुर मनपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ मेले के रूप में किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोद भराई और अन्नप्राशन की परंपरागत रस्में कराई गईं, साथ ही उपस्थित लोगों के लिए उत्तराखंडी व्यंजन भी परोसे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर विभाग की सुपरवाइजर अनीता पटवाल और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला खत्री ने महिलाओं व किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, बाल प्लस योजना, महिला पोषण योजना, आंचल अमृत योजना, एकल महिला स्वरोजगार योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना, एसएनपी सप्लीमेंट्री पोषाहार योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में दीपा देवी, रीमा देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, सरोज देवी, नीलम देवी, अंजली, वंदना और सरिता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments