देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस पर दून डिफेंस एकेडमी के त्रिशक्ति कैम्पस, सहस्रधारा रोड में भव्य युवा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समाज, खेल, शिक्षा, उद्यमिता, साहित्य, राजनीति एवं पॉडकास्ट जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को यहां सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट रहीं। कर्नल देवेन दत्ता, अश्विनी कुमार (ईक्यूएफ फाउंडर), राहुल रावत (सर्वगुण सोसाइटी अध्यक्ष), राजीव गुरंग (सर्वगुण सोसाइटी सचिव) एवं एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी शिरकत की।


सभी गणमान्य अतिथियों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए अपने विचार साझा किए, जो इस आयोजन को यादगार बना गया।

Recent Comments