रायपुर के ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर में नवरात्री अनुष्ठान संपन्न, वृक्षारोपण भी किया गया

रायपुर। शारदीय नवरात्री के पवित्र अवसर पर सिद्धपीठ श्री माँ भद्रकाली (प्राचीन) मंदिर, रायपुर में नौ दिवसीय नवदुर्गा पूजा, जप-तप का आयोजन किया गया। यह अनुष्ठान एक अक्टूबर को हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मंदिर की स्थापना 1686 चैत्र मास प्रतिपदा को हुई थी।

यह कार्यक्रम रक्षा कर्मियों (डीएससी) के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन कर्नल योगेंद्र राई के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें सभी सीक्यूआई, ओएलएफ तथा ओएफडी के फौजियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तीर्थ पुरोहित, योगेश्वर शर्मा, अजय, अतुल शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद नेगी ने माँ की गुप्त सेवादारों के रूप में विशेष सहयोग प्रदान किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पूरण जोशी तथा पुरोहित धीरेंद्र शर्मा ने अनुष्ठानों का संचालन किया। कल्पना जूयाल एवं शशी प्रकाश जूयाल ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने भाग लिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments