समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को लंबित मामलों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए।
डीएम ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्तर की इस प्राथमिक शिकायत निवारण व्यवस्था में कोई लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
समीक्षा में विभागवार लंबित मामलों की स्थिति जांचने के बाद अनावश्यक विलंब वाले प्रकरणों में तत्काल गुणवत्तापूर्ण समाधान और संतुष्टि आधारित फीडबैक पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए। डीएम ने शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर समस्या का मूल्यांकन करने और पुन:शिकायत रोकने पर जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, विशेष भूमि अधीग्रहण अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Recent Comments