नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कांग्रेस मुख्यालय में भव्य स्वागत


देहरादून। नवनिर्वाचित जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अपने पिता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे।

उनके स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी और लाल चंद शर्मा मौजूद रहे।

नेताओं ने अभिषेक सिंह को उनकी जीत पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनसेवा और विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सवमय बन गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments