अब विवाहिताओं को मिलेगा रंगारंग मंच, दिसंबर में होगा मिसेज उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले

देहरादून। राज्य की सुप्रसिद्ध सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस उत्तराखंड’ के सफल आयोजन के बाद अब विवाहित महिलाओं के लिए ‘मिसेज उत्तराखंड-2025’ का आगाज़ हो गया है। सिनमिट कम्युनिकेशंस और आरजे इवेंट्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए अब तक 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में इस प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की गई। सिनमिट कम्युनिकेशंस के निदेशक दलीप सिंधी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ‘मिस उत्तराखंड’ का सफल आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं में बढ़ती डिमांड और उनके उत्साह को देखते हुए ही विवाहित महिलाओं के लिए अलग से ‘मिसेज उत्तराखंड’ प्रतियोगिता शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

आरजे इवेंट्स के निदेशक राजीव मित्तल ने कहा कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य विवाहित महिलाओं को उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का एक नया अवसर प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता उन्हें घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्वयं को भी समर्पित करने का मौका देगी।

आरजे इवेंट्स की निदेशक ऋतु बहुगुणा ने प्रतियोगिता की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘मिसेज उत्तराखंड-2025’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत अब तक 50 से अधिक प्रतिभागियों ने आवेदन किया है। इन सभी आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में प्रतियोगिता के ऑडिशन राउंड आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में ही प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा, जहाँ राज्य की पहली ‘मिसेज उत्तराखंड’ का खिताब दिया जाएगा।

इस नए आयोजन को लेकर राज्य की विवाहित महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह प्रतियोगिता उत्तराखंड की प्रतिभाशाली विवाहित महिलाओं के सपनों को उड़ान देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments