अब क्लिक पर दरगाह कलियर के बारे में मिलेंगी जानकारियां

रुड़की(आरएनएस)।   विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के बारे में जानने के लिए अब बस एक क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही दरगाह कलियर के बारे में तमाम जानकारियां आपको मिल जाएंगी। मंगलवार को दरगाह कलियर से जुड़े वेबसाइट का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने कहा कि इस वेबसाइट से पिरान कलियर आने वाले श्रद्धालुओं को दरगाह से जुड़ी समस्त जानकारियां प्राप्त हो सकेगी। जो जो सेवाएं और सुविधाएं प्रशासन की तरफ से मुहैया कराई गई या कराई जाएंगी सभी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से आने वाले जायरीनों को अब मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि जायरीन गेस्ट हाउस की बुकिंग भी ऑनलाइन करवा सकते हैं। अगर किसी को दान करना है तो वह ऑनलाइन दान भी कर सकता है। इसके अलावा दरगाह में जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे इसकी जानकारी पूर्व में यहीं पर मिल जाया करेगी। जायरीन लाइव भी कार्यक्रम देख सकत हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments