एनएसडीएल ने लॉन्च किया नया एफपीआई-एफवीसीआई पोर्टल

विदेशी निवेशकों के लिए आसान होगा बाजार में प्रवेश

देहरादून – नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने आज अपने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पोर्टल को नया रूप देने और विदेशी उद्यम पूंजी निवेशक (एफवीसीआई) पोर्टल के लॉन्च की घोषणा की है। यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म विदेशी निवेशकों के लिए भारत के सिक्योरिटी बाजारों में रजिस्ट्रेशन और नियमों के पालन को आसान, तेज़ और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की कार्यकारी निदेशक, डॉ. रुचि चोजेर ने 7 नवंबर, 2025 को अपग्रेड किए गए पोर्टल को लॉन्च किया। इस अवसर पर सेबी की मुख्य महाप्रबंधक, सुश्री अपर्णा त्यागराजन; सेबी के मुख्य महाप्रबंधक, श्री राजेश आनंद गुज्जर; एनएसडीएल के एमडी एवं सीईओ, श्री विजय चंडोक; एनएसडीएल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, श्री समीर पाटिल और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा डीडीपी कम्युनिटी के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

इस नए प्लेटफ़ॉर्म की मुख्य विशेषताएँ हैं:

  • रजिस्ट्रेशन में आसानी: हर कदम पर स्पष्ट निर्देश, वेरीफिकेशन और मददगार सुझाव इस पूरी प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाते हैं।
  • पता लगाने की सुविधा: आवेदन पर नज़र रखने और ऑडिट ट्रेल्स से पूरी पारदर्शिता बनी रहती है।
  • सभी सुविधाएँ एक जगह उपलब्ध कराने वाला प्लेटफ़ॉर्म: एफपीआई और एफवीसीआई रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही इंटरफ़ेस होने से दोहराव कम होता है और ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया तेज़ होती है।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments