नर्सिंग एकता मंच का 158वें दिन परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी चढ़कर नया हल्लाबोल!

आमरण अनशन के 23वें दिन सरकार की अनदेखी से आक्रोशित अभ्यर्थी, वर्षवार भर्ती की मांग पर अडिग

देहरादून।  उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच के अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन धरने के 158वें दिन और आमरण अनशन के लगातार 23वें दिन सरकार की उदासीनता से आक्रोशित होकर परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे नर्सिंग कर्मियों का आरोप है कि धरना, अनशन और कई साथियों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद सरकार उनकी न्यायसंगत मांगों की अनदेखी कर रही है।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

1. नियमावली को स्थायी वर्षवार (Year-wise) लागू किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता बनी रहे।

2. IPHS मानकों के आधार पर पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू की जाए

आंदोलनकारी सरकार से तत्काल ठोस निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments