ओडिसी इलेक्ट्रिक की शानदार रफ़्तार: मार्च 2026 में 1,350 यूनिट्स की बिक्री के साथ दर्ज की 137% की बढ़त

देहरादून।  भारत की तेज़ी से बढ़ती प्रीमियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने मार्च 2026 में अब तक का अपना सबसे बेहतरीन मासिक प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने इस महीने कुल 1,350 यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़ा फरवरी 2026 (1,127 यूनिट्स) के मुकाबले करीब 20% ज़्यादा है और मार्च 2025 (569 यूनिट्स) की तुलना में सालाना आधार पर लगभग 137% की भारी बढ़त को दर्शाता है।

मार्च 2026 की मुख्य उपलब्धियां:

कुल बिक्री: 1,350 यूनिट्स

महीने-दर-महीने वृद्धि: फरवरी 2026 के मुकाबले ~20% बढ़त

साल-दर-साल वृद्धि: मार्च 2025 के मुकाबले ~137% बढ़त

नेटवर्क विस्तार: अब 17 राज्यों के 150 से अधिक शहरों और 500+ पिन कोड तक पहुँच

ओडिसी इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री नेमिन वोरा ने कहा, “मार्च में मिली यह मज़बूत बढ़त हमारे बाज़ार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और भरोसेमंद व हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान देने के लगातार प्रयासों का परिणाम है। दुनिया भर में ईंधन की बदलती स्थितियों और बढ़ती पर्यावरण जागरूकता के बीच, इस अवधि का मज़बूत अंत इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के प्रति हमारे आत्मविश्वास को और बढ़ाता है। जैसे-जैसे मांग बढ़ रही है, हमारा ध्यान अपने नेटवर्क को मज़बूत करने, ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नए व इनोवेटिव उत्पाद पेश करने पर बना रहेगा।”

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का पोर्टफोलियो काफी विविधतापूर्ण है, जो शहरी यात्रियों से लेकर परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स तक सबकी ज़रूरतें पूरी करता है। कंपनी के लाइनअप में हाई-फाई, रेसर नियो, सन, ट्रॉट 2.0, स्‍नैप और हॉक लि जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं, जो लो-स्पीड और हाई-स्पीड दोनों सेगमेंट्स में उपलब्ध हैं। इन्हें रोज़मर्रा की यात्रा, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी और फ्लीट (डिलीवरी आदि) उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसके अलावा, ओडिसी ने प्रीमियम कैटेगरी में भी अपनी पकड़ मज़बूत की है, जहाँ EVOQIS और VADER जैसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें उन ग्राहकों के लिए हैं जो बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी रेंज चाहते हैं। अलग-अलग कीमत, बैटरी विकल्प और उपयोग के अनुसार तैयार इन प्रोडक्ट्स में IoT फीचर्स और बैटरी-स्वैपिंग जैसी तकनीकें भी शामिल हैं। कंपनी शहरी और अर्ध-शहरी बाज़ारों में ग्राहकों (B2C) और बिज़नेस (B2B) दोनों की ज़रूरतों को पूरा कर रही है।

ओडिसी इलेक्ट्रिक ने इंडोफास्ट एनर्जी के साथ रणनीतिक साझेदारी भी की है, जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और सन मोबिलिटी का संयुक्त उपक्रम है। इस सहयोग के तहत ‘स्‍नैप’ और ‘हाई-फाई’ स्कूटरों से शुरुआत करते हुए पूरी प्रोडक्ट रेंज में एडवांस बैटरी-स्वैपिंग तकनीक को शामिल किया जा रहा है। इससे बैटरी-एज़-अ-सर्विस (BaaS) मॉडल को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्राहकों के लिए गाड़ी की शुरुआती लागत कम होगी और चार्जिंग में लगने वाले समय व रेंज की चिंता भी खत्म होगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments