संघर्ष तेज करेगा पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा, 12 अप्रैल को निकलेगी बाइक रैली

विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए NOPRUF ने बनाई आंदोलन की रणनीति, मनोज अवस्थी बने प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पुरानी पेंशन (OPS) की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मोर्चे की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी जनआंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से मोर्चे की नई प्रदेश इकाई का गठन किया गया, जिसमें मनोज अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अवस्थी ने कहा कि यह कर्मचारियों का विश्वास है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा, “चुनावी वर्ष में कर्मचारी वर्ग पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो इसका राजनीतिक परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।”

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी बिक्रम सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसकी प्राप्ति के लिए हर कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष करेगा। प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कर्मचारी अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुके हैं और आंदोलन को और मजबूत बनाना होगा।

बैठक में रणिता विश्वकर्मा को प्रदेश महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति को संगठित कर पुरानी पेंशन के समर्थन में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। वहीं गढ़वाल मंडल की कमान शंकर भट्ट को सौंपी गई, जबकि राजीव उनियाल को मंडल मंत्री बनाया गया। दोनों नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को संगठित कर संघर्ष को निर्णायक मोड़ दिया जाएगा।

प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि इस माह प्रदेशभर में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लाखों पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। प्रदेश सह प्रभारी जसपाल सिंह गुसाईं ने कहा कि यह संघर्ष कर्मचारियों के सम्मान और उनके भविष्य से जुड़ा है और जब तक पेंशन बहाल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता के आधार पर तय किया गया। निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को देहरादून में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशाल बाइक रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर से हजारों अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।

इसके अतिरिक्त 1 मई को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गढ़वाल कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का भी संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों में बिक्रम सिंह रावत (प्रदेश प्रभारी), मनोज अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष), सीताराम पोखरियाल (प्रदेश महामंत्री), रोहित जोशी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जसपाल सिंह गुसाईं (प्रदेश सह प्रभारी), रणिता विश्वकर्मा (महिला प्रदेश अध्यक्ष), लक्ष्मण सिंह सजवाण (प्रदेश समन्वयक), अभिषेक नवानी (प्रदेश संयुक्त मंत्री), सौरभ नौटियाल (प्रदेश संगठन मंत्री), अवधेश सेमवाल (प्रदेश आईटी सेल प्रभारी), डॉ. कमलेश मिश्रा (प्रदेश मीडिया प्रभारी), शंकर भट्ट (मंडल अध्यक्ष), राजीव उनियाल (मंडल मंत्री), माखन लाल शाह (जिला अध्यक्ष देहरादून), केदार फरस्वाण (जिला मंत्री देहरादून), अंकित रौथाण (जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग), प्रवीण पंवार (ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्रनगर), मनवर लाल शाह, आलोक जोशी, मस्तराम, सुशील रावत, धर्मेंद्र उनियाल, मुकेश गोदियाल, शंकर फर्त्याल, अनिल कुमार, कुलदीप कुकरेती, आनंद सिंह बिष्ट, दीपक राठौड़, भगवती प्रसाद, वीरेंद्र शाह, आशीष चौधरी, वंदना थपलियाल, जितेंद्र प्रसाद भारद्वाज, अनीता बिष्ट, डॉ. एनपी विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह, आशीष रतूड़ी, भीम सिंह, संग्राम सिंह, राजकुमार रावत, जीवंटी नेगी, सुनीता गुसाईं, मीनाक्षी मिश्रा, मालती मेहर, सबर सिंह रावत, गिरीश पनेरू (अध्यक्ष कुमाऊं मंडल), संजय भाष्कर (मंडल मंत्री प.क.शि.सं.), नवीन चंद्र थपलियाल, कीर्ति भट्ट, उर्वशी चौहान, संजू भारती, नेहा, पूजा, गीता, अर्चना ममगाई, मीना सैनी, अंजू, रश्मि, पूजा सेमवाल एवं विनीता भट्ट सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments