देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं देश सेवा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड प्रशस्ति चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम घोषित कर सभी को अवगत कराया।

जनपद देहरादून के सभी थानों, चौकियों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित जवानों को शपथ दिलाते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया।
दून पुलिस परिवार ने इस अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


Recent Comments