अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस की मातृशक्ति ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान

महिला पुलिसकर्मियों ने आभार व्यक्त कर कहा— मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कार्यक्षेत्र हुआ अनुकूल, बढ़ा हौसला

देहरादून,08मार्च 2025(आरएनएस )अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की मातृशक्ति एवं बहनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में पुलिस विभाग में महिलाओं को मिल रहे अवसरों, अनुकूल कार्य वातावरण और उनके हौसले को बढ़ाने वाली नीतियों के लिए आभार प्रकट किया।

महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिला है। उन्हें नई जिम्मेदारियाँ दी जा रही हैं और उनकी सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी महिला पुलिसकर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए पुलिस विभाग में भी महिलाओं को अधिक अवसर दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments