जन औषधि दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लाभार्थियों को वितरित की दवाएं

देहरादून,07मार्च 2025(आरएनएस )भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को 7वें जन औषधि दिवस के अवसर पर रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित जन औषधि केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को औषधियां वितरित कीं और उनसे उनकी अनुभव साझा किए।श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने जन औषधि केंद्रों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह योजना विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।कार्यक्रम में लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जन औषधि केंद्रों से उन्हें बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर दवाएं मिल रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में कमी आई है। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी, जन औषधि केंद्र के संचालक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments