महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जनकल्याण की भावना से जलाभिषेक का आयोजन किया गया।

देहरादून – 26 फरवरी 2025: भारतीय व्यापार मंडल के उत्तराखंड अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर स्वयंभू पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर, झंडा बाजार, देहरादून में जनकल्याण के लिए जलाभिषेक किया।

इस जलाभिषेक के अवसर पर भारतीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा हम सभी लोग अपने घर, मन, मंदिर में ईश्वर से प्रार्थना करते रहते हैं परंतु ऐसे ऐतिहासिक मुहूर्त में हम जन कल्याण के लिए ईश्वर से कामना करते हैं, हमारा प्रदेश उत्तराखंड अन्य राज्यों की तरह विकसित राज्य बने, यहां के लोगों को रोजी रोजगार मिले एवं लोगों का व्यापार अच्छा चले, उत्तराखंड के स्थानीय लोगों का पलायन रुके एवं यह राज्य एक आत्मनिर्भर राज्य बने मेरी यहीं ईश्वर से कामना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments