जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण

देहरादून, दिनांक 18 फरवरी 2025 (जि.सू.का) – जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग हरिगिरि ने आज जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने पंजीकरण कक्ष, वार्ड, दवाई काउंटर, चंदन लैब काउंटर, आशा घर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाई काउंटर के निरीक्षण के समय चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए और साथ ही दवाओं के स्टॉक के संबंध में विवरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

पंजीकरण कक्ष में उपस्थित कर्मियों की संख्या एवं उनकी उपस्थिति की जानकारी ली गई, और ड्यूटी में उपस्थित महिला/पुरुष जवानों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और काउंटर पर उपस्थित लोगों की सहायता करते हुए व्यवस्थित ढंग से कतार लगाने के लिए निर्देश दिए गए।

उप जिलाधिकारी ने चंदन लैब काउंटर पर कार्मिकों की स्थिति की जानकारी ली और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को फर्म के कार्मिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने चंदन पैथोलॉजी लैब के कार्मिकों को शिफ्टवार रजिस्टर बनाए रखने की सलाह दी। इसके अलावा, मरीजों की जांच रिपोर्ट का प्रिंट निकालकर रखने की सलाह दी गई, ताकि मरीजों और उनके तीमारदारों को रिपोर्ट साफ्ट के साथ-साथ हार्डकॉपी भी उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के अंतर्गत उन्होंने चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन ब्लड बैंक और हिलांस आउटलेट का अवलोकन किया और कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यों की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। पार्किंग निर्माण के संबंध में आरईएस के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशपाल सिंह चैहान, डॉ. दिनेश चैहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजू सब्बरवाल एवं डीपीओ डीएस नेगी उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments