हिंदू नववर्ष प्रतिपदा पर इक्कीस सौ दीपौ से प्रज्ज्वलित होगा काली मंदिर रायपुर

देहरादून। उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ, (पंजी.) हिंदू नववर्ष प्रतिपदा 2083 पर स्थानीय रायपुर स्थित काली मन्दिर परिसर में 19 मार्च, 2026 दिन बृहस्पतिवार को सांय 7 बजे इक्कीस सौ दीपक प्रज्ज्वलित करेगा।

दीपार्चन से पूर्व विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन व मंत्रोच्चार के बीच स्वामी कृष्णागिरि जी महाराज एवं सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून तथा पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न की जाएगी। इस अवसर पर नगर के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि एवं अनेक समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

उक्त निर्णय आज महासंघ की हुई एक बैठक में लिया गया। उल्लेखनीय है कि महासंघ वर्ष प्रतिपदा पर स्थानीय घंटाघर परिसर में उक्त आयोजन कई वर्षों से करता चला आ रहा था, लेकिन इस वर्ष प्रशासन की ओर से घंटाघर में कार्यक्रम करने की अनुमति प्रदान नहीं की, इस कारण कार्यक्रम का स्थान काली मंदिर, निकट रायपुर थाना, में निर्धारित किया गया है।

बैठक में महासंघ के अध्यक्ष पंडित रामप्रसाद गौतम ने ब्राह्मण बंधुओं से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में दीपार्चन समारोह में भाग लें।

उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों विशेषकर ब्राह्मण समाज से आग्रह किया कि वे हिंदू नववर्ष प्रतिपदा पर सायंकाल अपने घरों व निकट के मंदिरों में 11, 21 दीपक जलाएं। नववर्ष पर परस्पर बधाई संदेश दें, प्रसारित करें।

बैठक में नगर के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि पंडित एस.पी.पाठक, पंडित रामप्रसाद गौतम, पंडित सुभाष चंद्र जोशी, पंडित शशि कुमार शर्मा, पंडित सोमदत्त शर्मा, पंडित सिद्धनाथ उपाध्याय, पंडित वी.डी.शर्मा आदि उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments