

देहरादून के सभी थानों-चौकियों में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, अधिकारियों ने की पूजा
देहरादून। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए सभी पुलिसकर्मियों के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों की भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि शस्त्र एवं वाहन ही पुलिस की कार्यक्षमता के मुख्य आधार हैं, जो जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनकी पूजा करना गौरवशाली परंपरा और सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, सदर, डोईवाला एवं यातायात सहित पुलिस लाइन्स के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद देहरादून के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों में भी विधिवत पूजा-अर्चना कर शस्त्रों तथा वाहनों की पूजा की गई।

Recent Comments