विश्व योग दिवस पर उत्तरकाशी में SVEEP सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने जमकर ली सेल्फी

उत्तरकाशी। अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, उत्तरकाशी द्वारा SVEEP कार्यक्रम एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थापित विशेष SVEEP सेल्फी पॉइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने सेल्फी पॉइंट पर उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

सेल्फी पॉइंट पर प्रदर्शित संदेश हमने तो गणना पत्र भरकर निभाई अतिरिक्त जिम्मेदारी, अब आपकी बारी ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के साथ-साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाता सूची के शुद्धीकरण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित विधायक, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत अपने विवरण का सत्यापन कर गणना पत्र भर दिया है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे भी शीघ्र अपना गणना पत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची में अपने विवरण का सत्यापन सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित सभी लोगों ने “स्वस्थ रहें, सजग रहें और SIR-2026 में अपने विवरण का सत्यापन कराएं” का सामूहिक संकल्प भी लिया।

SVEEP उत्तरकाशी द्वारा आयोजित इस पहल को प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव प्रयास बताते हुए सराहा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान कर शुद्ध एवं समावेशी मतदाता सूची के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments