विकासनगर(आरएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर बीएफआईटी कॉलेज सुद्धोवाला में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि पूरे देश को एक राष्ट्र, एक चुनाव की जरूरत है। प्रदेश और देश के विकास की व्यवस्था को संतुलित करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है। मुख्य वक्ता रमेश गाड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक राष्ट्र एक चुनाव का विजन देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी सुविधा के लिए बहुत ही आवश्यक है। बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति में बाधा उत्पन होती है। कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रित देश है। एक राष्ट्र एक चुनाव संपूर्ण देशवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जनता भी हर समय चुनाव के कारण परेशान रहती है। इसलिए लोस एवं विस चुनाव एक साथ होने से सरकारी संसाधनों पर दबाव कम होगा। सुरक्षा बल ठीक प्रकार से व्यवस्था कर पाएंगे और विकास कार्य भी बाधित नहीं होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा मीता सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय तोमर, सुखदेव, राहुल गुप्ता,देवेंद्र प्रसाद,नीरज चौहान, सागर ठाकुर, गौरव तोमर,सिकंदर चौहान, शतांश आदि लोग उपस्थित रहे।

Recent Comments