देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस ने बुधवार को पटेलनगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी ने किया, जिसमें स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ और डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम शामिल रही।
आईएसबीटी स्थित एमडीडीए कॉलोनी परिसर में पुलिस ने 180 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान 22 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जो पहचान संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इन्हें धारा 172 बीएनएसएस के तहत थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 15 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ₹1.50 लाख का जुर्माना लगाया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर ₹8,750 की वसूली की गई।


अभियान का विवरण:
– सत्यापित व्यक्तियों की कुल संख्या: 180
– बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक: 15
– मकान मालिकों पर लगाया गया जुर्माना (83 पुलिस एक्ट): ₹1,50,000
– नियम उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की संख्या (81 पुलिस एक्ट): 35
– वसूला गया जुर्माना: ₹8,750
– हिरासत में लिए गए संदिग्ध (172 बीएनएसएस): 22
एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान पूरे जनपद में लगातार जारी रहेगा। बाहरी जनपदों और राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य है। मकान मालिकों को चेतावनी दी गई है कि किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Recent Comments