ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की सख्ती से 50 पब-बार ने सौंपा CCTV एक्सेस, संदिग्धों पर देर रात प्रहार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की मुहिम ‘ऑपरेशन प्रहार’ ने रफ्तार पकड़ ली है। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को जनपद के 50 प्रमुख पब, बार, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के एंट्री-एक्जिट पॉइंट्स पर लगे CCTV कैमरों का एक्सेस पुलिस को सौंप दिया। कंट्रोल रूम से इनकी लगातार निगरानी हो रही है।

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष तकनीकी टीम ने संचालकों से समन्वय स्थापित कर यह उपलब्धि हासिल की। शेष प्रतिष्ठानों से भी एक्सेस लेने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सभी ने पुलिस अभियान को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

उसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमें, एन्टी टेररिस्ट स्क्वाड के सहयोग से पूरे जनपद में सघन चेकिंग चला रही हैं। देर रात्रि घूमने वाले संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन जांच हो रही है। कई संदिग्धों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा चुकी है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के ‘अपराध मुक्त देवभूमि’ मिशन के तहत यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। हॉटस्पॉट्स पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाई गई है, ताकि अपराधी फील्ड में ही पकड़े जाएं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments